Search News

प्रयागराज की सड़कों पर लगा ब्रेक, इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गई महाकुंभ की भीड़ प्रयागराज के सभी हाईवे मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए नो एंट्री लगाकर महाकुंभ ने जाने का एलाउंस कर रहा है प्रशासन  कुंभ मेला क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के सभी पेट्रोल डीजल टंकी पर तेल समाप्त, खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़े

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: February 10, 2025



प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे बनारस मार्ग 100 किलोमीटर बंद जाम के बदौलत वनबे कर दिया गया है

लखनऊ मार्ग 25 किलोमीटर तक लंबा जाम

कानपुर, फतेहपुर, लखनऊ,मिर्जापुर हनुमाना कटनी मैहर,सतना मध्य प्रदेश सीमा बाडर दो दिन से सील कर दिया गया है

प्रयागराज में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सभी मार्गों, हाईवे को वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर मेला परिक्षेत्र से भीड़ को काबू करने का काम पर प्रशासन जुटा है

तीन चार दिन से जाम की स्थिति बेकाबू होने से शादी व्याह लग्न वाले मेहमान शादियों की मूहर्त टालनें में मजबूर हो रहे हैं



संतोष यादव महाकुंभ  प्रयागराज 

प्रयागराज।  महाकुंभ नगर बीते तीन दिनों से जाम के झाम से लोग परेशान हैं 

  प्रयागराज की ऐसी कोई भी सड़क, गली, नुक्कड़, चौराहा नहीं होगा जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ न हो। हर एक प्रत्येक स्थानों पर दिन-रात सिर्फ और सिर्फ श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है। 

हाईवे पर तो वाहन रेंग रहे हैं। जो सफर मिनटों में तय होते थे। वही सफर अब कई कई घंटों के बाद तय हो रहे हैं। क्या नगर, क्या ग्रामीण क्षेत्र, हर एक स्थान पर सिर्फ और सिर्फ श्रद्धालु ही दिखाई पड़ रहे हैं। हालत यह हो गए हैं कि पेट्रोल टंकी पर ईंधन तक समाप्त हो गए हैं। खाद्य सामाग्री सहित फल सब्जी आदि के दाम तक बढ़ गए हैं। बताते हैं कि मेला क्षेत्र में सामानों की आपूर्ति करने वाले वाहन के न प्रवेश होने से इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो गई है। इतना ही नहीं जाम की झाम से जहां श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं तो वहीं श्रद्धालुओं को एक, दो और तीन नहीं बल्कि 10 से लेकर 20 किलो मीटर से अधिक तक पद यात्रा करते हुए वह संगम नगरी में पहुंच रहे हैं। प्रयागराज वासियों को भी कई तरह की भारी से भारी मुसीबतों से परेशान होना पड़ रहा है। बताते हैं कि इन दिनों शादी विवाह का भी मौसम चल रहा है। सड़कों पर जाम की वजह से दूर दराज से आने वाले शादी समारोह में भाग तक नहीं ले पा रहे हैं। जिस प्रकार से सड़कों से होकर द्वार पूजा के लिए बारात पहुंचती है। वह भी जम के झाम में भेंट चढ़ती चली जा रही है। हालांकि लगातार महाकुंभ में देश के कोने-कोने के अलावा विश्व के कई देशों से लोग संगम नगरी की ओर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिन-रात पुलिस के जवानों के साथ ही सेना के जवान सहित संपूर्ण प्रत्येक संबंधित विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की फौज अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करने में दिन-रात लगातार जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर महाकुंभ की संपूर्ण कवरेज के लिए स्थानीय राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया पल-पल की खबर प्रसारित करने में भी जुटे हुए हैं।
 


 

Breaking News:

Recent News: